पूर्वांचल प्रहरी संवाददाता गुवाहाटी : आखिरकार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की असम में अपने चुनाव अभियान की तिथि तय हो गई है। इससे पहले दो बार असम का दौरा रद्द करने के बाद भाजपा के स्टार प्रचारक अमित शाह ने 9 अप्रैल में तीसरी बार असम में चुनाव प्रचार का ऐलान किया है। केंद्रीय गृहमंत्री अप्रैल को डिब्रूगढ़ में भाजपा के हाई-प्रोफाइल उम्मीदवार सर्वानंद सोनोवाल के लिए प्रचार करेंगे। अमित शाह शोणितपुर संसदीय क्षेत्र और लखीमपुर संसदीय क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवारों क्रमशः रंजीत दत्त और प्रदान बरुवा के लिए दो अन्य प्रचार रैलियों को भी संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि स्वास्थ्य कारणों से गृह मंत्री के पहले के दौरे रद्द कर दिए गए थे।
असम दौरे पर कल आएंगे अमित शाह