2008 : आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की सरकारों ने सिक्खों को अपने राज्य में अल्पसंख्यक घोषित किय।
1988 : जनरल वेंग शंग कुन चीन के राष्ट्रपति चुने गए।
1985 : भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा युद्ध शुरू हुआ। इसे कश्मीर के दूसरे युद्ध के नाम से भी जाना जाता है।
1964 : जेमिनी-1 लॉन्च किया गया।
1929 : भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान, दिल्ली सेंट्रल असेम्बली में बम फेंकने के जुर्म में भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त को गिरफ़्तार किया गया।
1857 : भारत के प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान अंग्रेज़ों पर पहली गोली चलाने वाले मंगल पांडेय को फांसी दी गई।
1973 : स्पेन के चित्रकार पाब्लो पिकासो का निधन।
1950 : भारत और पाकिस्तान के बीच लियाकत-नेहरू समझौता।
1801 : रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में हुई हिंसा में 128 यहूदियों की मौत.
1831 : प्रसिद्ध समाज सुधारक राजा राम मोहन राय इग्लैंड पहुंचे।
1894 : प्रसिद्ध बंगला कवि और वंदे मातरम के रचयिता बंकिम चन्द्र चटर्जी का कलकत्ता (अब कोलकाता) में निधन।
1912 : नील नदी में जहाज़ों के आपसी भिड़ंत के बाद इसमें सवार 200 से अधिक लोगों की डूबकर मौत।
1963 : हवाई राज्य ने प्रत्येक वर्ष 8 अप्रैल को बुद्ध दिवस के रूप में मान्यता दी है।
2013 :ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गेरेट थैचर का लंदन में निधन । वह ग्रेट ब्रिटेन ही नहीं किसी भी यूरोपीय देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं और 20वीं शताब्दी में ब्रिटेन की एकमात्र प्रधानमंत्री थीं, जिन्होंने तीन बार लगातार यह पद संभाला। जापान में सदियों से इस दिन को बौद्ध धर्म को मानने वाले बुद्ध के जन्मदिन के तौर पर मनाते हैं।