डिजिटल डेस्क : असम की दो प्रतिभाशाली महिला शटलर, अस्मिता चालिहा और इशरानी बरुआ को उबर कप के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। लगभग तीन दशकों के अंतराल के बाद, असम के शटलर को उबर कप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।इससे पहले, मल्लिका बरुआ शर्मा  उबर कप में खेलने वाली राज्य की पहली शटलर थी।