पूर्वांचल प्रहरी डेस्क संवाददाता गुवाहाटी : मैट्रिक यानी हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट परीक्षा के नतीजे 19-20 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। मंगलवार को सरूपथार में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा ने कहा कि मैट्रिक परिणाम 19-20 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। सीएम ने कहा कि मैट्रिक के रिजल्ट पर प्रारंभिक काम पूरा हो चुका है। बिहू की खुशियों के बीच छात्र-छात्राओं को मैट्रिक का रिजल्ट मिलेगा। हालांकि, मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा ने कहा कि मैट्रिक के नतीजे 19-20 अप्रैल को घोषित किए जा सकते हैं। अभी सटीक तारीख नहीं बताया नहीं जा सकता। लेकिन मुझे लगता है कि मैट्रिक का रिजल्ट 19-20 अप्रैल तक मिल जाएगा।
गौरतलब है कि राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ. रनोज पेगु ने भी सोमवार को माजुली में एक चुनावी रैली के दौरान मीडिया से कहा था कि शिक्षा विभाग मैट्रिक परिणाम घोषित करने के लिए तैयार है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। बिहू की खुशी के बीच मैट्रिक परीक्षा के नतीजे घोषित किए जाएंगे।