डिजिटल डेस्क : आबकारी नीति से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत को समन भेजा है। उन पर आरोप है कि उन्होंने ही दिल्ली की नई शराब नीति का ड्राफ्ट तैयार किया था। ईडी ने कैलाश गहलोत को समन जारी करते हुए शनिवार को ही पूछताछ में शामिल होने के लिए बुलाया था। पूछताछ के लिए गहलोत ईडी के दफ्तर पहुंच चुके हैं। जहां उनसे ईडी के अधिकारी शराब घोटाले में पूछताछ करने वाले हैं। इससे पहले शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी ने कई बड़े नेता पहले से ही जेल में हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल ईडी की रिमांड पर हैं, तो वहीं मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और सत्येंद्र जैन अन्य मामले में जेल में बंद हैं।
दिल्ली शराब घोटाले में कैलाश गहलोत को ईडी का समन