डिजिटल डेस्क : लोकसभा चुनाव से पहले फंड की कमी से जूझ रही कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा।  जब आयकर विभाग ने पिछले सालों के टैक्स रिटर्न में हुई कथित विसंगतियों के लिए कांग्रेस को 1,700 करोड़ रुपये का नया नोटिस जारी किया।काग्रेस पार्टी के ये नोटिस  इस सप्ताह की शुरुआत में मिला। आयकर विभाग ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी को नया नोटिस भेजा है।इस नोटिस में कांग्रेस पार्टी से 1700 करोड़ रुपए मांगे गए हैं। सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग का डिमांड नोटिस वर्ष 2017-18 से 2020-21 के लिए है।

कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इनकम टैक्स ने नोटिस भेजकर कांग्रेस को 1700 करोड़ रुपये का जुर्माना भरने को कहा है।  लेकिन बीजेपी को लेकर इनकम टैक्स विभाग आंख मूंदकर बैठा है। हमारे आकलन के मुताबिक बीजेपी को बीते सात सालों के हिसाब से 4600 करोड़ रुपये का टैक्स देना चाहिए। इनकम टैक्स विभाग को सिर्फ कांग्रेस दिखाई दे रही है, हमारी पार्टी को प्रताड़ित किया जा रहा है।

माकन ने कहा कि बीजेपी टैक्स टेररिज्म में जुटा है और कांग्रेस पर हमला कर रहा है। इसके दो पहलू हैं। पहला, किसी तरह की समानता नहीं बरती जा रही। कांग्रेस पर धड़ाधड़ जुर्माना लगाया जा रहा है जबकि बीजेपी को लेकर विभाग मौन है। दूसरा, बीजेपी ने मुख्य विपक्ष को कमजोर कर दिया है।