बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी और एक्टर सिद्धार्थ की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने इन खबरों को नकारते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और सिद्धार्थ की सगाई की तस्वीरें पोस्ट कर साफ कर दिया है कि उन दोनों ने शादी नहीं बल्कि सगाई कर ली है।
कई सालों से डेटिंग कर रहे अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने हाल ही में सगाई की है। उन्होंने एक तस्वीर के साथ अनाउंसमेंट किया। अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ की शादी नहीं हुई है। कपल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि उनकी सगाई हो चुकी है, लेकिन शादी नहीं हुई है।