नई दिल्ली: दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे और आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में अपनी गिरफ्तारी के बाद जरूरत पड़ने पर जेल से सरकार चलाएंगे। आतिशी ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की इस कार्रवाई के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख किया है।

आतिशी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। जरूरत पडऩे पर, वह जेल से सरकार चलाएंगे। ऐसा कोई नियम नहीं है जो जेल से सरकार चलाने की मनाही करता हो। आप नेता ने 'एक्स' पर पोस्ट किया कि हमने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी को रद्द कराने के लिए उच्चतम न्यायालय का रुख किया है। हमने उच्चतम न्यायालय से आज रात ही तत्काल सुनवाई करने का अनुरोध किया है।