डिजिटल डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का आगाज 22 मार्च को होना है। मगर उससे पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने अपने फैन्स को एक खुशखबरी दी है। दिल्ली कैपिटल्स ने डेविड वॉर्नर की जगह एक बार फिर ऋषभ पंत को अपनी टीम का कप्तान बना दिया है। बता दें ऋषभ पंत साल 2021 से दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी संभाल रहे हैं। लेकिन पंत का साल 2022 में दिल्ली से रूड़की जाते समय कार से एक्सीडेंट हो गया था। इस घटना के बाद ऋषभ पंत आईपीएल 2023 सीजन का हिस्सा नहीं बने थे। उनकी जगह डेविड वॉर्नर ने टीम की कमान संभाली थी। ऐसे में अब पूरी तरह से फिट होने के बाद ऋषभ पंत बतौर कप्तान ही आईपीएल के आगामी सीजन में वापसी करते हुए नजर आएंगे।
दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को सौंपी कप्तानी