सुबह के समय में अगर आप हेल्दी नाश्ता करते हैं तो इससे आपका शरीर सेहतमंद रहता है। बीमारियां आपके आसपास भी नहीं भटकती। इसलिए अक्सर लोग अपनी सुबह की डाइट में हेल्दी और हल्का नाश्ता खाना पसंद करते हैं। अब आप सोच रहे होंगे सुबह-सुबह नाश्ते में हेल्दी क्या खाएं तो हम आपको बता दें ओट्स आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। ओट्स में कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन-बी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो आपके शरीर जे लिए बेहद जरूरी है। चलिए हम आपको बताते हैं सुबह-सुबह नाश्ते में ओट्स के सेवन करने से आपकी सेहत को क्या फायदे होंगे?

नाश्ते में ओट्स खाने के फायदे इंटेस्टाइन की करें सफाई : अगर आपको पेट से जुड़ी परेशानियां हैं जैसे-  कब्ज, गैस, ब्लोटिंग का लगातार सामना करना पड़ रहा है तो आप सुबह ब्रेकफास्ट में ओट्स खाएं। पेट से जुड़ी इन परेशानियों को ठीक करने में फाइबर से भरपूर ओट्स बेहद मददगार है।  ब्लड शुगर करे कंट्रोल : डायबिटीज के मरीजों के लिए ओट्स का सेवन करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। ओट्स में ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद कम होता है  जिससे आपका ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित होता है। 

कोलेस्ट्रॉल करे कम :  अगर आप बैड कोलेस्ट्रॉल से परेशान है तो ऐसे में सबसे जरूरी है कि आप अपना डाइट में बदलाव करें और ओट्स को अपनी डाइट में शामिल करे। इसमें मौजूद फाइबर ब्लड में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है। कोलेस्ट्रल कंट्रोल होने से आपको दिल से जुड़ी बीमारियों का रिस्क कम हो जाता है।