जौ का पानी सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। ये पानी पाचन क्रिया को तेज करने के साथ बॉवेल मूवमेंट को बेहतर बनाता है और शरीर में जमी हर गंदगी को फ्लश ऑउट करता है। इतना ही नहीं The American Dietetic Association की मानें तो जौ में इतना फाइबर होता है कि अगर आप रोजाना इसका 25 से 38 ग्राम भी लिए तो ये आपके डाइजेस्टिव ट्रैक्ट को साफ करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा भी इस पानी को पीने के कुछ बड़े फायदे हैं। जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
1.आंतों को साफ करने में मददगार : आंतों में जमी गंदगी को साफ करने में जौ का पानी बहुत मददगार है। ये फाइबर से भरपूर है और आंतों में जमी गंदगी को अपने साथ खींच लेता है। साथ ही पानी के साथ फ्लश ऑउट कर देता है। इसके अलावा किसी व्यक्ति को स्वस्थ रखने में प्राकृतिक आंत बैक्टीरिया का संतुलन जरूरी है और जौ का पानी इस काम में मददगार है। इस पानी को पीने से बैक्टेरॉइड्स नामक आंत बैक्टीरिया में कमी आती है और पेट के इंफेक्शन का खतरा कम होता है। 2. फैटी लिवर में फायदेमंद : फैटी लिवर में जौ का पानी पीने के फायदे कई हैं। ये पानी लिवर में जमी गंदगी को अपने साथ बाहर ले जाता है और फिर टॉक्सिन्स को फ्लश ऑउट करता है। इसके अलावा ये लिवर सेल्स को बेल्दी रखने में मददगार है। इसलिए जिन्हें फैटी लिवर की समस्या है जौ का पानी पिएं। 3.कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मददगार : जौ खून में एलडीएल या खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकता है। जब आप जौ का पानी पीते हैं तो एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार है। इस प्रकार जिन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है उनके लिए इस पानी को पीना फायदेमंद है। जौ का पानी कब और कैसे पिएं : जौ का पानी सुबह खाली पेट पिएं। इसे बनाने के लिए -¾ कप जौ, 2 नींबू का रस, शहद और 6 कप पानी लें।-अब जौ को ठंडे पानी से तब तक धोएं जब तक पानी साफ न निकल जाए। जौ को नींबू के रस और 6 कप पानी के साथ एक सॉस पैन में डालें। मिश्रण को मध्यम आंच पर उबाल लें। आंच धीमी कर दें और 15 से 30 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।इसे छान लें और जौ को एक तरफ रख दें। शहद को घुलने तक मिलाएं। बोतलों में डालें और ठंडा होने तक फ्रिज में रखें।