डिजिटल डेस्क : तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने असम में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' को तगड़ा झटका दिया है। टीएमसी ने गुरुवार को राज्य की चार लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की।आपको बता दें, इससे पहले राज्य में अन्य गैर-भाजपा दल पहले ही अपनी-अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा कर चुके हैं।
तृणमूल कांग्रेस ने इस बात की घोषणा ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कोकराझार (एसटी), बारपेटा, लखीमपुर और सिलचर (एससी) सीट के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी करके की। पार्टी ने कोकराझार में गौरी शंकर सरानिया, बारपेटा में अबुल कलाम आजाद, लखीमपुर में घाना कांता चुटिया और सिलचर में राधाश्याम विश्वास को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है।
टीएमसी राज्य में यूनाइटेड अपोजिशन फोरम असम (यूओएफए) का हिस्सा है। 'इंडिया' ब्लॉक की तरह यूओएफए असम में 16 पार्टियों का गठबंधन है। कांग्रेस ने असम की 14 लोकसभा सीटों में से 12 सीटों पर पहले ही उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।