नई दिल्ली : टाटा पावर सोलर सिस्टम्स (टीपीएसएसएल) ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) के साथ 100 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजना शुरू की है। बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली की क्षमता 120 मेगावाट है। एक बयान में कहा गया कि टीपीएसएसएल को दिसंबर, 2021 में सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लि. (सेकी) से ईपीसी आधार पर 945 करोड़ रुपए की परियोजना मिली थी
टाटा पावर सोलर सिस्टम्स ने सौर परियोजना चालू की