बदलते मौसम में रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगती है। ठंडा गरम से सर्दी जुकाम जोर पकड़ लेता है जिससे आप हफ्तों परेशान रहते हैं। ऐसे में हम आपको यहां पर कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं जिससे आप मौसम के बदलने से बीमार नहीं पड़ेंगे और इम्यूनिटी मजबूत होगी, तो आइए जानते हैं। 

1. बदलते मौसम में बीमार होने से बचने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी होता है। दिन के समय कम से कम 2 से 3 लीटर पानी अवश्य पिएं। पानी के साथ डिटॉक्स वॉटर, हर्बल चाय और नारियल पानी भी पिया जा सकता हैं। सही मात्रा में पानी पीने से शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है।

2. वहीं, ठंडा गरम मौसम में लोग अक्सर पंखा चला देते हैं जिसके कारण भी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इससे सर्दी जुकाम और गला खराब हो जाता है। वहीं, बदलते मौसम में लोग गर्मी के कपड़े पहनना शुरू कर देते हैं जिसके कारण भी आप बीमार पड़ सकते हैं।

3. बदलते मौसम में बचने के लिए आप वर्कआउट जरूर करें। इससे भी आपका इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है। आप नियमित वॉक करें। इससे आपकी बॉडी एक्टिव रहती है।