पारासिटामोल का सेवन बेहद आम है। जरा सी भी दिक्कत होने पर हम इसे तुरंत खा लेते हैं। लेकिन एक शोध में बताया गया है इसके शरीर को बड़ा नुकसान हो सकता है। क्या आप शरीर के दर्द, या फिर बुखार में आंख बंद करके पैरासिटामोल का सेवन करते हैं? अगर हां, तो आपको सावधान रहने के जरूरत है। एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के एक हालिया अध्ययन के अनुसार, पेरासिटामोल से आपके लीवर को नुकसान पहुंच सकता है। इसके अत्यधिक इस्तेमाल से ऑर्गन फेलियर की शिकायत भी हो सकती है। एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के मुताबिक जब पेरासिटामोल की डोज चूहों को दी गई, तो इसके नकारात्मक प्रभाव देखे गए। रिजल्ट से पता चला है कि कुछ परिस्थितियों में पेरासिटामोल लीवर में कोशिकाओं के कामकाज के लिए आवश्यक संरचनात्मक जंक्शनों को प्रभावित कर सकता है और लीवर को नुकसान पहुंचा सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट भी मानते हैं कि अगर पैरासिटामॉल की डोज बताई गई मात्रा से ज्यादा ली जाए, बिना मेडिकल सलाह के ली जाए, अल्कोहल के साथ ली जाए, या फिर लीवर की खास तरह की कंडीशन में ली जाए तब यह लीवर डैमेज का खतरा बढ़ा देती है। डॉक्टरों का कहना है कि वैसे तो ये दवा सुरक्षित है, मगर 24 घंटे में 8 से ज्यादा टैबलेट नहीं खानी चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट दिल के दौरे और स्ट्रोक के जोखिम वाले मरीजों को पैरासिटामोल का सीमित इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। हेल्थ डाइरेक्ट के मुताबिक लंबे समय तक पैरासिटामोल का सेवन करने से निम्नवत हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती हैं। थकान, सांस फूलना, उंगलियां और होंठ नीले पड़ना, एनीमिया, लिवर में परेशानी, हाई बीपी रहता है तो हृदय रोग और स्ट्रोक। किस-किस मर्ज की दवा पैरासिटामोल : कमर दर्द, सिरदर्द, माइग्रेन, मासिक दर्द, मांसपेशियों में तनाव, सर्दी और फ्लू के कारण दर्द।
पारासेटामोल खाने से पहले जान लें इसके नुकसान