बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी आज फिल्म इंडस्ट्री में शानदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीत रहे हैं और वे पिछले कुछ समय से काफी पॉपुलर भी रहे हैं। एक्टर की खास बात यह है कि उन्होंने बिना किसी के सपोर्ट के इंडस्ट्री में नाम कमाया है। इसके लिए उन्हें काफी संघर्ष भी करना पड़ा। लेकिन आज उन्हें घर-घर में लोग जान रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी की दुनिया से की थी। लेकिन हाल ही में ऐसा क्या हुआ कि अचानक एक्टर को लोग ट्रोल करने लग गए। विक्रांत ने इसके बाद माफी भी मांगी। दरअसल विक्रांत मैसी ने आज से 6 साल पहले एक ट्वीट किया था। ये ट्वीट कठुआ कांड से जुड़ा था और उन्होंने इसे एक विशेष विचारधारा को मानने वाले लोगों को टारगेट करते हुए लिखा था। उस समय एक्टर इतने पॉपुलर नहीं थे और उनका ए ट्वीट दब गया था। अब जब वे लोकप्रियता के शिखर पर हैं तो ऐसे में उनका ए ट्वीट फिर से वायरल हो गया। कई सोशल मीडिया यूजर्स उनका ए ट्वीट देख भड़क उठे और उनके बायकॉट की मांग करने लगे। इसके बाद एक्टर ने सोशल मीडिया पर सभी से माफी मांगी।
6 साल पुराने ट्वीट में ऐसा क्या था कि 12वीं फेल फेम विक्रांत मैसी को मांगनी पड़ गई माफी