पूर्वांचल प्रहरी डेस्क संवाददाता गुवाहाटी : ब्रह्मपुत्र पर सराईघाट में एक और पुल बनाया जाएगा। सरायघाट में यह तीसरा सड़क पुल और दूसरा रेलवे पुल होगा। केंद्रीय कैबिनेट ने गुरुवार को यह अहम फैसला लिया। पुल पर 1,650.37 करोड़ रुपए की लागत आएगी। प्रस्तावित पुल ब्रह्मपुत्र के उत्तर में आगियाथुरी स्टेशन को 2.6 किमी तक जोड़ेगा और दक्षिण में कामाख्या स्टेशन को 3.07 किमी तक जोड़ेगा। पुल के ऊपरी डेक पर तीन लेन की सड़क के साथ दोनों तरफ फुटपाथ होंगे। निचले डेक पर दोहरी रेलवे ट्रैक होगी। इसके अलावा आगियाथुरि से कामाख्या-लामडिंग-तिनसुकिया-डिब्रूगढ़ तक 381 किलोमीटर लंबी दोहरी रेलवे लाइन होगी। केंद्रीय कैबिनेट ने इस प्रोजेक्ट के लिए 2,333.84 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 28 सितंबर 2022 को ब्रह्मपुत्र पर दूसरे रेल और सड़क पुल परियोजना को मंजूरी दे दी थी। हालांकि, उस समय पुल की परियोजना लागत 996.75 करोड़ रुपए आंकी गई थी।
सराईघाट : ब्रह्मपुत्र पर बनेगा दूसरा रेलवे और सड़क पुल