गुवाहाटी : असम सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक में आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन असम में ड्राइ डे घोषित किया गया है। कैबिनेट की बैठक के बाद जनत भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान मंत्री जयंत मल्लबरुवा ने कहा कि पूरे देश में 22 जनवरी को भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए कई तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। असम सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक में आज यह फैसला किया गया है कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले धाॢमक कार्यक्रम के मद्देनजर असम में ड्राइ डे रहेगा।

मंत्री बरुवा ने कहा कि बैठक के दौरान यह भी फैसला लिया है कि 4 लाख रुपए से कम सालाना आय वाले सरकारी कर्मचारियों और गैर सरकार संस्थानों में काम करने वालों  के राशन कार्ड  बनाए जाएंगे और उन्हें 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि मिसिंग, राभा हसोंग और तिवा स्वायत्त परिषद की शक्तियां को और बढ़ाई जाएगी ताकि उन क्षेत्रों का विकास किया जा सके। आत्मसहायक के जरिए काम करने वालों को भविष्य में 25,000 रुपए का ऋण दिया जाएगा, जिसमें से 12,500 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। यदि वे दूसरी किस्त का सही उपयोग  कर पाएंगे तो उन्हें 50,000 रुपए भी दिए जाएंगे। योजना के लिए आवेदन पत्र 16 जनवरी से एक माह के लिए जारी किए जाएंगे। चयन प्रक्रिया की अध्यक्षता प्रत्येक जिले के संरक्षक मंत्री करें