नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को भाजपा की अहम बैठक हुई। इसा दौरान पार्टी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को नया नारा दिया- तीसरी बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार। सूत्रों के मुताबिक, हर लोकसभा क्षेत्र के लिए जल्द ही नए पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।
बैठक में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भी विस्तार से रणनीति बनाई गई। सूत्रों की मानें तो प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद राम मंदिर पर 25 जनवरी से 25 मार्च तक मेगा अभियान चलाया जाएगा। राम मंदिर जाने के इच्छुक लोगों की मदद के पार्टी हरसंभव प्रयास करेगी। सभी कार्यकर्ताओं को राम मंदिर से जुड़े सभी आयोजनों में हिस्सा लेने के निर्देश जारी किए गए हैं।