डिजिटल डेस्क : जापान में नववर्ष के मौके पर सोमवार से कुल 155 भूकंप आए, जिनमें 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप और छह से अधिक तीव्रता का कई अन्य भूकंप शामिल हैं। जापान के मौसम विज्ञान कार्यालय के अनुसार, मंगलवार को भी छह महत्वपूर्ण झटके महसूस किए गए । 7.6 तीव्रता से जापान को हिलाकर रख देने वाले भूकंप में 30 लोगों की मारे जाने की पुष्टि की गई हैं, जिसमें संख्या बढ़ने की आशंका की गई हैं

होन्शू के मुख्य द्वीप पर इशिकावा प्रांत में आए 7.5 तीव्रता के भूकंप से एक मीटर से अधिक ऊंची सुनामी लहरें उठीं, इमारतें गिर गईं, एक बड़ी आग लग गई और सड़कें टूट गईं। हवाई समाचार फुटेज में वजिमा में लगी आग के भयानक पैमाने को दिखाया गया है, जहां एक सात मंजिला वाणिज्यिक इमारत भी ढह गई।

प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने आपदा मोचन बैठक के बाद कहा, ''बहुत व्यापक नुकसान की पुष्टि हुई है, जिसमें कई लोग हताहत हुए हैं, इमारत ढहगई है और आग लगी है।

बुलेट ट्रेनों पर लगी रोक। रक्षा मंत्री मिनोरू किहारा ने कहा कि 1,000 सैन्यकर्मी क्षेत्र में जाने की तैयारी कर रहे हैं, जबकि 8,500 अन्य को स्टैंडबाय पर रखा गया है। नुकसान का सर्वेक्षण करने के लिए लगभग 20 सैन्य विमान भेजे गए थे।जापान के सड़क ऑपरेटर ने कहा कि भूकंप के केंद्र के आसपास कई प्रमुख राजमार्ग बंद कर दिए गए हैं और टोक्यो से बुलेट ट्रेन सेवाओं को भी निलंबित कर दिया गया है।