सेब को फलों में बहुत पौष्टिक माना जाता है। कहावत है, अगर आप रोजाना सेब खाते हैं, तो कई बीमारियां आपसे दूर रहती हैं। सेब में फाइबर, विटामिन-ए, विटामिन-सी कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं, लेकिन अक्सर लोगों के मन में इस बात को लेकर कन्फ्यूजन रहता है कि आखिर सेब खाने का सही समय कौन-सा है। ऐसे में आपको बताएंगे कि किस समय सेब खाने से आपको ज्यादा फायदा हो सकता है और किस समय इसे खाने से सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

सेब किस समय खाना चाहिएः सेब में नेचुरल शुगर और फ्रूक्टोज पाए जाते हैं, इसलिए इसे सुबह खाली पेट खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। आप इसे खाने से दिनभर एक्टिव रहेंगे। साथ ही, इसमें फाइबर पाया जाता है। सेब खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है, जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है। सेब में मौजूद फाइबर भी पाचन को दुरुस्त रखता है, इसलिए सुबह सेब खाने से कब्ज जैसी समस्या से बच सकते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन-सी, पोटैशियम भी होता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

सेब कब नहीं खाना चाहिएः सेब को कभी भी रात के समय नहीं खाना चाहिए। इसमें शुगर और फ्रूक्टोज पाया जाता है, जिससे हम एक्टिव तो महसूस करते हैं, लेकिन रात के समय इसे खाने से नींद आने की समस्या होने लगती है। नियमित खाली पेट 1 सेब खाने से कई बीमारियां दूर हो सकती हैं. दरअसल, सेब प्रोटीन, आयरन, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है। ऐसे में इसको डाइट में शामिल करने से शरीर सेब में मौजूद सभी जरूरी पोषक तत्वों का अवशोषण आसानी से कर लेग॥ इसके अलावा, रोजाना सुबह 1 सेब खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और वजन घटाने में मदद मिल सकती है। हालांकि इसको नियमित खाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूरी है। सेब कई पोषक तत्वों से भरपूर होता इसçएल सेब को खाली पेट खाने से पेट से जुड़ी परेशानी जैसे कब्ज का होना कम हो सकती हैं। दरअसल, सेब में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। ऐसे में यदि रोजाना खाली पेट 1 सेब खाया जाए तो कब्ज और अपच की समस्या से राहत मिल सकती है।