डिजिटल डेस्क : भारत सरकार ने पाकिस्तान से 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को भारत को सौंपने को कहा है, ताकि वह भारतीय कानून के तहत न्याय का सामना कर सके I

हालाकी,भारत सरकार और पाकिस्तान मंत्रालय दोनों ने किसी भी अनुरोध की पुष्टि करने से इंकार कर दिया है, लेकिन कई स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को भारत सरकार से एक आधिकारिक अनुरोध प्राप्त हुआ है, जिसमें हाफिज सईद के प्रत्यर्पण के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया गया है। लेकिन, भारत और पाकिस्तान के बीच प्रत्यर्पण संधि की अनुपस्थिति इस प्रक्रिया में जटिलता जोड़ रही है । 

सईद को भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादियों में से एक के रूप में सूचीबद्ध किया गया है और 2008 के मुंबई हमले में उनकी संलिप्तता के लिए अमेरिका ने उन पर एक करोड़ डॉलर का इनाम रखा हुआ है।