डिजिटल डेस्क : क्या एआई के वजह से इंसान पर सकता है मुस्किल में ? न्यू ईयर से पहले पेटीएम ने दिया बड़ा झटका। पेटीएम की मूल कंपनी one97 communications ने अपनी प्रक्रिया में स्वचालन लाने और लागत को कम करने के लिए 1000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की है। खबर यह भी है की पेटीएम से कई और लोगों की जॉब आने वाले समय में जा सकती है । 

पेटीएम प्रवक्ता ने इस बात पर जवाब देते हुए बोला की कंपनी AI को शामिल करके बिजनेस को फिर से व्‍य‍वस्थित करने का लक्ष्य रखती है । एआई के शामिल होने से उन्हें कर्मचारी लागत में कम से कम 10 प्रतिशत की बचत करने में और  "उम्मीद से अधिक डिलीवरी" करने में मदद मिलेगी।

उहोंने यह भी कहा है की ,"हम दक्षता बढ़ाने के लिए एआई-संचालित स्वचालन के साथ अपने परिचालन को बदल रहे हैं, विकास और लागत में दक्षता बढ़ाने के लिए दोहराए जाने वाले कार्यों और भूमिकाओं को समाप्त कर रहे हैं ।