सर्दियों के मौसम में कई सब्जियां मिलती हैं जिनमें एक चुकंदर है, जिसे बढिय़ा रंग और स्वाद सहित विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट जैसे गुणों की वजह से पहचाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि चुकंदर की सब्जी डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान है क्योंकि इसमें ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के सभी गुण होते हैं। चुकंदर में नाइट्रेट होते हैं जो नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाते हैं, जो रक्त वाहिका के विस्तार में मदद करते हैं और प्रेशर को कंट्रोल करते हैं, जो डायबिटीज वाले लोगों के लिए जरूरी है। अच्छी बात यह है चुकंदर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है और इसी वजह से यह ब्लड शुगर को मैनेज करना का काम करता है। डेटोक्सप्री की फाउंडर एंड होलिस्टिक न्यूट्रिशनिस्ट प्रियांशी भटनागर के अनुसार, चुकंदर में मौजूद फाइबर ग्लाइसेमिक को कंट्रोल करते हैं और पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। यह मैंगनीज का एक अच्छा स्रोत है, जो इंसुलिन के उत्पादन में शामिल है और ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में मदद करता है।

अध्ययनों से पता चलता है कि चुकंदर में मौजूद बायोएक्टिव यौगिक, जैसे बीटालेन्स और फेनोलिक यौगिक में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ये गुण ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन को कम करने में सहायता कर सकते हैं, जो अक्सर शुगर के मरीजों में बढ़ जाते हैं। चुकंदर का सेवन करने से डायबिटीज से पीडि़त लोग आंखों को होने वाले डैमेज को कम कर सकते हैं क्योंकि इसमें अल्फा-लिपोइक एसिड होता है आंखों को नुकसान से बचाने में सहायक है। चुकंदर आयरन का बढिय़ा स्रोत ही और यह हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपको रोजाना आधे से एक कप कच्चे या सब्जी के रूप में चुकंदर का सेवन करना चाहिए। एक कप पके हुए चुकंदर में लगभग 15 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को अचानक बढ़ने से बचा सकता है। चुकंदर में ऑक्सालेट्स की मात्रा अधिक होती है। यह ऐसे यौगिक हैं, जो किडनी की पथरी बना सकते हैं। चुकंदर में नाइट्रेट की मात्रा के कारण, जो संभावित रूप से रक्तचाप को कम कर सकता है, हाई बीपी की दवाएं लेने वाले व्यक्तियों को सतर्क रहना चाहिए। कुछ व्यक्तियों को इसके विशिष्ट प्रोटीन के कारण चुकंदर से एलर्जी हो सकती है।