पूर्वांचल प्रहरी डेस्क संवाददाता गुवाहाटी : मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि असम विधानसभा के 4 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र में समान नागरिक संहिता विधेयक पेश किया जाएगा। यह विधेयक पारित होने के बाद राज्य में किसी को भी एक से अधिक शादी करने की इजाजत नहीं होगी। राज्य में मदरसों को बंद करने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन मदरसों को आधिकारिक तौर पर बंद किया गया है, वे पहले से ही सामान्य स्कूलों के रूप में काम कर रहे थे। अब सिर्फ मदरसा शब्द हटाने का आदेश दिया गया है। उन्होंने कहा, वास्तव में बंद मदरसों से 60,000 छात्र पिछले साल सामान्य मैट्रिक परीक्षा में बैठे थे, जो हमारे लिए एक उपलब्धि है।
असम में लागू होगा समान नागरिक संहिता