डिजिटल डेस्क : कैश-फॉर-क्वेरी मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की सदस्यता रद्द कर दी गई है । बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे द्वारा लगाए गए आरोप में महुआ मोइत्रा दोषी पाई गई । संसद में लोकसभा की एथिक्स कमिटी द्वारा शुक्रवार को महुआ के खिलाफ रिपोर्ट पेश किया गया था ।महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप था ।
शुक्रवार सुबह संसद पहुंचने पर महुआ मोइत्रा ने खुद को 'दुर्गा' बताया । उन्होंने कहा कि आप 'महाभारत का रण' देखेंगे । इससे पहले जब महुआ एथिक्स कमेटी के सामने पेश हुई थीं तब उन्होंने अपने ऊपर पूछे गए सवालों को वस्त्रहरण से तुलना की थी । महुआ मोइत्रा ने बीजेपी सरकार पर भी आरोप लगाया है कि वह महिलाओं और मुस्लिमों से नफरत करते है ।
संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आज मुझे निकाला गया है I कल मेरे घर सीबीआई आएगी. हालांकि अडानी का कुछ नहीं होगा. मैंने अडानी का मुद्दा उठाया I उनके 30 हजार करोड़ के घोटाले पर चुप्पी क्यों है? साथ ही साथ उन्होंने कहा कि जांच में कोई कैश नहीं मिला है. कमेटी ने कंगारू कोर्ट की तरह काम किया है I