डिजिटल डेस्क : टल गया इंडिया गठबंधन की अगली बैठक । कई वरिष्ठ नेताओं के अनुपस्थिति के कारण 6 दिसंबर को होने वाली 'इंडिया' गठबंधन की बैठक स्थगित कर दी गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चार राज्यों में हार के बाद लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए बैठक बुलाई थी। लेकिन बैठक में ममता बनर्जी, नीतीश कुमार, अखिलेश यादव जैसे वरिष्ठ नेताओ ने भाग नहीं लिया । जिसके कारण अगली बैठक दिसंबर के तीसरे सप्ताह में बुलाए जाने की संभावना है।

दूसरी तरफ एआईयूडीएफ के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने कहा की 'इंडिया' गठबंधन की बैठक में उन्हें बुलाया नहीं गया । उन्होंने कहा, कांग्रेस छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ी और नतीजा सामने है. ऐसे में विपक्षी एकजुटता का प्रयास फेल हो गया है. पीएम मोदी सबके विकास की बात करते हैं, लेकिन कांग्रेस क्यों नहीं करती.''