गूवाहाटी: चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में से भाजपा को तीन राज्यों में मिली जीत के बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि जनादेश सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए अगले साल लोकसभा चुनाव में 350 से अधिक सीटें जीतने की दिशा तय करेगा। मुख्यमंत्री डा.शर्मा ने अक्तूबर और नवंबर में पार्टी के लिए राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में बड़े पैमाने पर प्रचार किया था। मुख्यमंत्री शर्मा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि हमें यह जनादेश देने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अपना विश्वास दोहराने के लिए मैं लोगों को नमन करता हूं।
उन्होंने कहा कि ये नतीजे लोकसभा में 350 से ज्यादा सीटें सुरक्षित करने के लक्ष्य को गति देंगे, जिससे मोदी जी के लिए तीसरा कार्यकाल सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी को इतना निर्णायक जनादेश देने के लिए भारत के लोगों का आभार प्रकट करते हुए उनके सामने केवल नतमस्तक हुआ जा सकता है। मुख्यमंत्री शर्मा ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनेगा और हमारा सनातन पूरे विश्व को आलोकित करेगा। जय हिन्द।मालूम हो कि चुनावी राज्यों में हिमंत ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में लगातार धुआंधार प्रचार किया था। माना जा रहा है कि हिमंत जिस इलाके में प्रचार किया, उन क्षेत्र में भाजपा का चुनावी परिणा अच्छा आया है। उल्लेखनीय है कि तीनों राज्य में भाजपा को पूरी बहुमत मिलने की वजह से पूरे देश में भाजपा कार्यालय में जश्र का माहौल है।