डिजिटल डेस्क : तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के लिए सभी 119 सीटों पर गुरुवार सुबह से मतदान शुरू हो गया था। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चला हैं, जो अन्य चार राज्यों- मिजोरम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम की तुलना में सबसे लंबा चुनावी मौसम होने की आशंका बताई जा रही है । दोपहर 3 बजे तक तेलंगाना में 51.89% और हैदराबाद में 31.17% दर्ज किया गया है ।
109 राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के 2,290 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 221 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर शामिल हैं। कुल 3.17 करोड़ लोगो ने मतदान किया है । इस बार कुल 103 विधायक फिर से चुनाव लड़ रहे थे, जिनमें से ज्यादातर सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के हैं। तेलंगाना में पहली बार दिव्यांगों और 80 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं को होम वोटिंग की सुविधा दी गई थी ।