डिजिटल डेस्क - केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय टेनी के बाद कोलकाता रैली में अमित शाह ने भी सीएए लागू होने वाली बात पर कहा - संशोधित नागरिकता कानून देश का कानून है, इसे कोई नहीं रोक सकता।

कोलकाता में भाजपा के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने, भ्रष्टाचार और राजनीतिक हिंसा के मुद्दों पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला और अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा को चुनने का आग्रह किया। रैली में लोगों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह लोगों के मन को दर्शाता है और दावा किया कि भाजपा 2026 में राज्य में दो-तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में आएगी ।

शाह ने कानून के लाभार्थियों के संदर्भ में कहा कि उन्हें भी नागरिकता का उतना ही अधिकार है जितना किसी और को है।