हरियाणा के स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों को अब पढऩे के साथ-साथ पर्यवरण के साथ भी जोड़ा जाएगा। पर्यावरण के संतुलित कटने के लिए शिक्षा विभाग ने नायाब तरीका निकाला है। इस तरीके के अनुसार बच्चे से 9वीं कक्षा में पौधे लगवाए जाएंगे और 4 वर्षों तक बच्चे पौधों की देखभाल करेंगे। पौधों को बड़ा करने के बाद शिक्षा विभाग बच्चे को 5 नंबर पर्यावरण को संतुलित करने के देंगे। शिक्षा विभाग में बच्चों को पर्यावरण के साथ जोडऩे के लिए योजना चलाई है। इसका शुभारंभ  भिवानी में जिला शिक्षा अधिकारी नरेश मेहता ने किया है, जिला शिक्षा अधिकारी ने ना केवल खुद पौधे लगाए, बल्कि बच्चों से भी पौधे लगवाए। इसी के साथ उन्हें पर्यवरण के प्रति जागरूक भी किया। उन्हें बताया कि किस प्रकार से उन्होंने पौधे लगाने है और फिर उनकी जियो टैगिंग करनी है।

प्रदेशभर के बच्चे इस अभियान में लग चुके है। शिक्षा विभाग की तरफ से बच्चों को पौधे भी निशुल्क दिए जाएंगे। उन्हें पौधा लगाने है उसके साथ सेल्फी लेकर पोर्टल पर लगाना है। उसके बाद 4 वर्षों तक उसकी सेवा करनी है। सेवा के बाद उन्हें 5 नंबर शिक्षा विभाग 12वीं कक्षा में देगा, जिला शिक्षा अधिकारी नरेश मेहता ने बताया कि शिक्षा विभाग की ए मुहिम है जिसको पर्यावरण के साथ जोड़कर चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में चल रही यह मुहिम जरूर रंग लाएगी और बच्चे भी इस मुहिम के साथ जोर शोर से जुड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि 4 साल तक पौधे की सेवा करने पर हर बच्चों को 5 नंबर दिए जाएंगे, जिससे बच्चा पर्यावरण के साथ जुड़ेगा और उसे नंबर भी मिलेंगे।