डिजिटल डेस्क : जम्मू-कश्मीर के सीमा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल का एक जवान शहीद हो गए। सीमा सुरक्षा बल के अनुसार पाकिस्तानी रेंजर्स ने गुरुवार सुबह सांबा के रामगढ़ सेक्टर में बने नयनपुर पोस्ट पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। शहिद जवान बीएसएफ के हेड कांस्टेबल लाल फैम किमा मिजोरम के आइजोल के रहने वाले थे। गोलीबारी में बीएसएफ कांस्टेबल किमा गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां आज सुबह उनकी मौत हो गई।

बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार, गोलीबारी आधी रात के आसपास शुरू हुई। बीएसएफ ने एक बयान में कहा कि भारतीय सैनिकों ने गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। पिछले तीन हफ्तों में पाकिस्तान रेंजर्स ने तीसरी बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।