सर्दियों का सीजन बस आ ही गया है। नवंबर की शुरुआत के साथ ही हल्की ठंड भी शुरू हो चुकी है। बदलते मौसम की वजह से हमारी लाइफस्टाइल भी बदलने लगती है। इसकी वजह से हमारी इम्युनिटी भी अक्सर कमजोर हो जाती है। ऐसे में कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली के चलते लोग आसानी सर्दी और फ्लू की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में सही खानपान की मदद से आप खुद इस मौसम में हेल्दी रख सकते हैं। सर्दियों सीजन खानपान के नजरिए से भी काफी अच्छा माना जाता है। मेथी : सर्दियों में सबसे ज्यादा इंतजार मेथी के साग का किया जाता है। यह फाइबर की भारी मात्रा से भरपूर होता हैं, जो भूख कम करने में मदद करती है, जिससे आप ज्यादा खाने से बचते हैं और आपको वजन कम करने में मदद मिलती है। यह आपके शरीर को फिट और एनर्जी से भरपूर बनाए रखने का एक बढ़िया विकल्प है।
ग्वार फली : क्लस्टर बीन्स, जिसे ग्वार फली के नाम से भी जाना जाता है, फाइबर और पोटेशियम से भरपूर होती हैं। साथ ही इनमें फैच और कैलोरी की मात्रा भी काफी कम होती है और पौधों से मिलने वाला प्रोटीन ज्यादा होता है। ऐसे में सर्दियों में इन्हें खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है।
धनिया पत्ती : धनिया पत्ती का इस्तेमाल आमतौर पर व्यंजनों को गार्निश करने या फिर चटनी आदि के लिए किया जाता है। हालांकि, सेहत के लिए गजब की फायदेमंद होती है। यह न सिर्फ आंखों की रोशनी तेज करता है,बल्कि आपकी इम्युनिटी भी बढ़ाती है।
पालक : सर्दियां आते ही मार्केट में सबसे ज्यादा पालक का साग देखने को मिलता है। यह सभी सागों में से सबसे ज्यादा सेहतमंद होता है। पालक न सिर्फ कैंसर से बचाता है, बल्कि ब्लड शुगर को भी कम करता है और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
सरसों की साग : सर्दियों में सरसों की साग का स्वाद भी चखने को मिलता है। आयरन से भरपूर यह साग हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करती है। यह मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद करती है और एनर्जी का एक बड़ा सोर्स भी है।