सर्दी के मौसम में खांसी-जुकाम और बुखार होना आम बात है। लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होने वाले सर्दी के मौसम में साइनसाइटिस, टॉन्सिलाइटिस और इंफ्लुएंजा आदि की समस्या अधिक बढ़ जाती है। अगर आप भी सर्दियों में इन बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो आयुर्वेद  की इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। ये कुछ ऐसे नुस्खे हैं, जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में आपकी मदद करेंगे। इन टिप्स को फॉलो करने से आप कई बीमारियों से बचे रहेंगे। आइए जानते हैं कि आयुर्वेदिक के कौन से उपाय हैं।

योग करें : शरीर को स्ट्रेस और मन को शांत रखने के लिए व्यायाम करना अति आवश्यक है। अगर रोजाना सुबह के वक्त व्यायाम किया जाए, तो शरीर को शारीरिक मजबूती मिलती है। इससे दिमागी हेल्थ भी स्वस्थ रहती है। वहीं, कई योगासन ऐसे हैं, जिनको करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। साथ ही, रोजाना नियमित तौर पर व्यायाम करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढऩे लगती है।

आयुर्वेदिक टिप्स अपनाएं : आयुर्वेदिक कुछ क्रियाएं ऐसी होती हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाती हैं। इसके लिए रोजाना सुबह और शाम नाक में नारियल का तेल, तिल या घी लगाएं। इसके साथ ही, ऑयल पुलिंग थेरेपी भी सर्दी से बचाव के लिए फायदेमंद मानी जाती है। एक चम्मच नारियल का तेल या तिल मुंह में डाल लें और फिर 1 से 2 मिनट तक मुंह में दबाए रखें। इसके बाद गर्म पानी से कुल्हा कर लें। ऐसा करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होगा।

आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का सेवन करें : कई बीमारियों से बचने के लिए सर्दी के मौसम में आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का सेवन करें। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है। सर्दी में तुलसी, अदरक, अशवगंधा, हल्दी का दूध आदि आयुर्वेदिक चीजों को शामिल कर सकते हैं। काढ़े का सेवन करने से इम्यूनटी बढ़ जाती है। इसके अलावा, हेल्थ को बेहतर बनाने का काम भी करता है।