बंगाईगांवः श्री अग्रवाल समाज सभा एवं अग्रवाल युवा परिषद द्वारा असम सरकार के अमृत वृक्ष आंदोलन के तहत चिरांग पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर महा वृक्षारोपण के कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। चिरांग जिले के देवश्री अंचल  में विभिन्न प्रजातियों के 5000 पौधे लगाकर एक अनूठी मिसाल कायम की। श्री अग्रवाल समाज सभा के अध्यक्ष मनोज हरलालका के तत्वावधान में तथा उनके अथक प्रयासों के कारण यह कार्यक्रम सफलता के साथ संपन्न हुआ। इन सभी पौधों की देखरेख का कार्य भी श्री अग्रवाल समाज सभा द्वारा किया जाएगा ।

महा वृक्षारोपण कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह का संचालन करते हुए  महेश कुमार अग्रवाल ने उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा सभी अतिथियों का फुलाम गामोछा से सम्मानित किया गया। इस मौके पर बीटीआर के वन, भूमि एवं राजस्व विभाग के कार्यकारी सदस्य रंजीत बसुमतारी मुख्य अतिथि के तौर पर, चिरांग जिला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शेखर ज्योती राय तथा डीएसपी जीवन दास, अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।

श्री अग्रवाल समाज सभा एवं युवा परिषद की ओर से मनोज हरलालका, अशोक सुरेका, महेश कुमार अग्रवाल, पवन हरलालका, गोविंद अग्रवाल, रंजीत सुरेका, सुनील अग्रवाल, जीतेस बजाज, रवि अग्रवाल, दीपक अग्रवाल , श्रीमती नीलम अग्रवाल, श्रीमती नीलू अग्रवाल, श्रीमती रक्षा बजाज के अलावा अन्य कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस वृहद महा वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए मुख्य अतिथि रंजीत बसुमतारी एवं चिरांग पुलिस प्रशासन ने श्री अग्रवाल समाज सभा के  ऐसे महान वृक्षारोपण के लिए प्रशंसा की तथा आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी हमें साथ मिलता रहेगा।