इंफाल : मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा है कि मंगलवार को बिष्णुपुर और चुराचांदपुर की अंतरजिला सीमाओं के नारानसेना नहर क्षेत्र में एक किसान को गोली मारने और घायल करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना के बाद संयुक्त सुरक्षा बलों और पुलिस द्वारा शुरू किए गए तलाशी अभियान के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वह सुरक्षा पोशाक पहने हुए पाया गया और उसके पास 303 राइफल थी। किसान की पहचान 39 वर्षीय सलाम जोतिन के रूप में हुई है, वह अपने धान के खेत में काम कर रहा था जब उसके कंधे पर गोली मारी गई। फिलहाल उसका इलाज इंफाल के अस्पतालं चल रहा है।