हिंदू पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। इस दिन बहनें अपने भाई के हाथ में राखी बांधती हैं और जिंदगी भर अपनी रक्षा करने का वचन मांगती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, रक्षाबंधन श्रावण मास के शुक्ल पक्ष  महीने के आखिरी दिन पड़ता है। 2023 में रक्षाबंधन 30 अगस्त और 31 अगस्त  को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन के दिन बहन पूजा की थाली सजा कर अपने भाई की आरती उतारती है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राखी की थाली में इन चीजों के होने से मां लक्ष्मी के आशीर्वाद के साथ भाई को दिर्घायु की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कि राखी की थाली में किन चीजों को शामिल करना जरूरी है और इससे क्या लाभ होता है।

थाली : रक्षा बंधन के दौरान चांदी की थाली सबसे लोकप्रिय है । हिंदू धर्म में ओम और स्वास्तिक के प्रतीक आमतौर पर पूजा की थाली के केंद्र में रखे जाते हैं। घर की रसोई से यदि आप थाली लेते हैं तो उसके ऊपर  नया सूती कपड़ा या केले का पत्ता फैलाकर पूजा थाली बनाई जा सकती है। थाली के मध्य में स्वस्तिक बनाया जा सकता है।

अक्षत : पूजा के चावल को अक्षत कहा जाता है जो कि बिना टूटे हुए सफेद चावल होते हैं। चावल को छोटी कटोरी में रख सकते हैं। पूजा के दौरान माथे पर तिलक के बाद अक्षत लगाया जाता है। 

रोली : रोली को भी चावल के साथ एक छोटी कटोरी में रखें। माथे पर तिलक के लिए रोली का प्रयोग किया जाता है। रक्षाबंधन की रस्म भी माथे पर रोली के तिलक से ही शुरू होती हैं। रोली हल्दी और चूना को मिलाकर बनाई जाती है और इसे कुमकुम भी कहा जाता है।

नारियल : सनातन धर्म में नारियल देवी-देवताओं का फल माना जाता है। हर शुभ काम में इसका इस्तेमाल किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि राखी बांधते समय नारियल का इस्तेमाल करने से भाई के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। 

कलश : पूजा की थाली में ताजे पानी से भरा एक छोटा कलश रखें । राखी के दिन बहन पूजा की थाली में तांबे के लोटे में जल और  चंदन रखें। तो इससे घर में देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रह सकता है और भाई के ऊपर कभी किसी प्रकार का कोई संकट नहीं आएगा।

रक्षा पोटली : रक्षा पोटली को कलाई पर बांधना चाहिए। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, यह रक्षा पोटली ही थी जो भगवान इंद्र की कलाई पर बांधी गई थी।

दीपक : रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर दीपक जलाकर भाई की आरती उतारें। इससे भाई-बहन का प्रेम हमेशा पवित्र बना रह सकता है।

मिठाई : राखी के शुभ अवसर पर बहन की थाली में मिठाई जरूर होना चाहिए।