भोपाल : लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विपक्षी गठबंधन पर खूब तंज कसे। साथ ही उन्होंने कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए बयान को लेकर उन पर हमला किया। सिंधिया ने कहा कि जिनके दिल नहीं मिलते, 2024 के लिए उनके दल मिल गए।
नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी के बुधवार को दिए गए बयान का जिक्र करते हुए कहा कि कोशिश रहती है कि व्यक्तिगत हमले नहीं हो। जब राहुल गांधी ने सदन में कहा कि प्रधानमंत्री के लिए मणिपुर हिंदुस्तान का हिस्सा नहीं है। सिंधिया ने आगे कहा कि मैं बताना चाहता हूं कि जिस प्रधानमंत्री ने उत्तर पूर्वी राज्य को विश्व से जोड़ा है, जिस प्रधानमंत्री का उत्तर पूर्वी राज्य से दिल का रिश्ता है। देश के दुश्मनों को उत्तर पूर्वी राज्यों से खदेड़ कर भगाया है।
जिस पीएम के रोम रोम में भारत माता बसती हो। जिस पीएम ने अनुच्छेद 370 हटाया हो। मैं विपक्ष को बताना चाहता हूं कि भारत को अलग-अलग टुकड़ों में देखने की विचारधारा आपकी की है। भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, 'जो ये दृश्य प्रजातंत्र के मंदिर में देख रहे हैं। इस देश का सद्भाव, देश की विचारधारा निर्मित की जाती है। जिस मंदिर से 140 करोड़ जनता अपनी प्रेरणा लेती है, उस प्रजातंत्र के मंदिर में ये स्पष्ट हो गया है कि इन लोगों को न देश की चिंता है, न राष्ट्रपति पद की चिंता है। इन लोगों को अपने हैसियत की चिंता है। कांग्रेस पर हमला करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अधीर रंजन चौधरी ने पूछा कि मणिपुर के सांसद क्यों नहीं बोल रहे।