पटना : लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को घोषणा की कि वह जमुई से फिर से चुनाव लड़ेंगे। वह मौजूदा लोकसभा में लगातार दूसरी बार इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यह कयास लगाए जा रहे थे कि चिराग अपना संसदीय क्षेत्र बदलकर हाजीपुर से किस्मत आजमाने की योजना बना रहे हैं जिसपर उनका यह बयान आया है। हाजीपुर सीट का दशकों तक चिराग के पिता राम विलास पासवान ने प्रतिनिधित्व किया था। चिराग (40) ने कहा कि मैं राजनीति, कौन कहां से चुनाव लड़ेगा जैसी चीजों पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करूंगा। लेकिन मैं जमुई के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि मैं इस जिले को बिहार के सबसे विकसित जिलों में से एक बनाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
जमुई को नहीं छोड़ेंगे : चिराग पासवान