भारतीय मसाले खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इन्हीं मसालों में शामिल है अजवाइन। यह हर किचन में आसानी से उपलब्ध होता है। यह खाने का सुगंध और स्वाद बढ़ाने में ही नहीं, बल्कि कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।

पाचन  : अगर आप पाचन की समस्या से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में अजवाइन जरूर शामिल करें। अजवाइन के छोटे-छोटे बीज बहुत ही गुणकारी होते हैं। इनमें थाइमोल नामक तत्व मौजूद होता है, जिसके कारण पाचन में सुधार होता है। अजवाइन खाने से अपच, सूजन, गैस आदि समस्याएं दूर होने में मदद मिलती है। 

ब्लड प्रेशर : अजवाइन के बीज में फाइबर और पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है। यह ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करती है। ये बीज दिल से जुड़ी समस्या को भी कम करते हैं। अजवाइन में ऐसे एंजाइम मौजूद होते हैं, जिन्हें थाइमोल के नाम से जाना जाता है, इससे शरीर में कैल्शियम का विस्तार होता है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, वो अपनी डाइट में अजवाइन जरूर शामिल करें।

  वजन  : अजवाइन को मेटाबोलिज्म को बढ़ाने के साथ पाचन में सुधार करता है। जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है। गैस की समस्या को कम करने के लिए अजवाइन और पानी का मिश्रण फायदेमंद साबित हो सकता है।

संक्रमण :अजवाइन में एंटीसेप्टिक, एंटीमाइक्रोबियल और एंटीपैरासिटिक गुण पाए जाते हैं। ये छोटे-छोटे बीज सर्दी, खांसी और अन्य संक्रमण को रोकने में मदद करते हैं।

स्किन : अजवाइन में एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं। जो स्किन के लिए गुणकारी होते हैं। इसका उपयोग त्वचा की समस्याओं जैसे मुंहासे, एक्जिमा और फंगल संक्रमण के इलाज के लिए किया जा सकता है।

जोड़ों के दर्द : अजवाइन के बीज गठिया और जोड़ों के दर्द जैसी बीमारियों में मदद करते हैं। अजवाइन में मौजूद गामा-टेरपीनिन पेप्टिक अल्सर, डायबिटीज के इलाज, ब्लडप्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मददगार होते हैं।