नई दिल्ली: टाटा समूह ब्रिटेन में एक नया इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) बैटरी प्लांट या गीगाफैक्टरी स्थापित करने में 4 अरब पाउंड से अधिक का निवेश करेगा। इससे सप्लाई चेन में हजारों नौकरियां मिलने की संभावना है। इसे ब्रिटेन सरकार की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तौर पर देखा जा रहा है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इसे देश के मोटर वाहन उद्योग के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया और कहा कि यह ब्रिटेन के कार मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री और उसके श्रमिकों की ताकत को दिखाता है।

सुनक ने कहा कि इससे बैटरी टेक्नोलॉजी में विकास को आगे बढ़ाते हुए 4,000 से अधिक नौकरियां और सप्लाई चेन में हजारों नौकरियां का सृजन होगा हमारी अर्थव्यवस्था को बढऩे में मदद मिलेगी। बता दें कि ब्रिटेन की लक्जरी कार विनिर्माता जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) का स्वामित्व  टाटा मोटर्स के पास है। यह 40 गीगावॉट घंटे के शुरुआती उत्पादन के वाले इस प्लांट का प्रमुख ग्राहक रहेगी। इसे यूरोप के सबसे बड़े ऐसे कारखानों में बताया जा रहा है। इस नई गीगाफैक्टरी का काम 2026 में काम शुरू होगा। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को टाटा मोटर्स के शेयर की कीमत में बंपर उछाल आया। ट्रेडिंग के दौरान टाटा मोटर्स के शेयर की बात करें तो यह 1.50 फीसदी उछलकर 625.15 रुपए पर पहुंच गया।