मिजोरम के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री के. लालरिनलियाना ने कहा है कि असम की बराक घाटी के लोगों द्वारा ‘आर्थिक नाकेबंदी’ से मिजोरम में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पहले के समान बुरी तरह से प्रभावित नहीं होगी क्योंकि राज्य सरकार ने दो अन्य पड़ोसी राज्यों से तेल, रसोई गैस (एलपीजी) तथा चावल जैसी अन्य वस्तुएं मंगवाना शुरू कर दिया है। असम के अलावा मिजोरम की सीमा मणिपुर (95 किमी.) तथा त्रिपुरा (66 किमी.) से भी लगती है। लालरिनलियाना ने कहा कि राज्य सरकार ने त्रिपुरा से पेट्रोल और डीजल बुधवार से ही मंगवाना शुरू कर दिया है।
मिजोरम में आवश्यक वस्तुओं की कमी नहीं त्रिपुरा एवं मणिपुर से हो रही आपूर्ति : मंत्री
