गुवाहाटी: गुवाहाटी बाबा बैद्यनाथ कांवड़ संघ का जत्था लगातार 26 वर्ष से सावन महीने में सुल्तानगंज से वैद्यनाथ धाम यात्रा कर जलाभिषेक करते आ रहा है। इस वर्ष 27 वें वर्ष में प्रवेश करते हुए यह संघ 101 सदस्यों को साथ लेकर ब्रह्मपुत्र मेल से सुल्तानगंज की ओर रवाना हुआ। जिसका नेतृत्व संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर बंसल, मंत्री पवन सिंघानिया और कोषाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल कर रहे हैं। इस संघ में इस वर्ष 21 महिला सदस्याएं भी शामिल हंै। संघ 18 जुलाई को सुल्तानगंज में उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरकर 23 जुलाई को बैद्यनाथ धाम में बाबा का अभिषेक करेगा। उसी दिन बासुकीनाथ का भी जलाभिषेक किया जाएगा। संघ में पीसी पारीक, मून शर्मा, सुरेश पारीक, अरूप कलिता,विशाल खेतान, उज्जवल मोर, गौतम गाड़ोदिया के अलावा अन्य कई सदस्य शामिल हंै। गोपाल मिश्र व नरेंद्र दास का विशेष सहयोग रहा।