कोकराझाड़ः छठी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, रानीगुली के कार्यवाहक कमाडेंट लोकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बीते 13 जुलाई 2023 को वाहिनी मुख्यालय के अधिकारियों/ बलकर्मियों तथा स्कूली बच्चों के द्वारा केन्द्रीय विद्यालय कोकराझाड़ तथा वाहिनी के समस्त सीमा चौकियों में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छायादार व फलदार पौधों का पौधारोपण किया गया। पौधारोपण के दौरान लोकेश कुमार सिंह द्वितीय कमान अधिकारी ने वहां उपस्थित स्कूली बच्चों शिक्षकों को जागरूक करते हुए बताया कि पौधा लगाना अति आवश्यक है।
पौधा लगाने से पर्यावरण की सुरक्षा से जीवन को शक्ति मिलती है। पर्यावरण व जीवन के बीच अटूट संबंध है। जब पेड़ पौधा रहेगा। तभी स्वच्छ वातारण एवं स्वच्छ हवा मिलेगी और तभी मानव जीवन सफल होगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पेड़ पौधे की कटाई हो रही है उस अनुपात में पोधे लगाना अनिवार्य है। पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। पेड़ पौधे हमें छाया प्रदान करते हैं। फल-फूलों की प्राप्ति भी हमे पेड़ पौधों से ही होती है। साथ ही साथ पेड़ पौधों से ही पर्यावरण की सुरक्षा से जीवन को शक्ति मिलती है।