बिजनी: भारत-भूटान सीमा पर तैनात 54वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बिजनी द्वारा कमांडेंट राजेंद्र भारद्वाज की अध्यक्षता में गत 10 जुलाई को आजादी का अमृत महोत्सव थीम एकता इवेंट-2 (अपने पुलिस बल को जानें) के तहत सीमा चौकी पानबाड़ी के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत बरपथार नंबर 1 हाई स्कूल के 16 विद्यार्थियों व 4 शिक्षकों को बाक्सा जिले के मानस नेशनल पार्क, बुढ़ा-बुढ़ी फॉरेस्ट कैंपस, पानबाड़ी सीमा चौकी एवं भारत-भूटान अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्रों का शैक्षणिक दौरा कराया गया। उक्त शैक्षणिक दौरे के दौरान बलकर्मियों द्वारा विद्यार्थियों को आजादी का अमृत महोत्सव एवं थीम एकता के महत्व के बारे में बताया गया और सशस्त्र सीमा बल (सेवा सुरक्षा बंधुत्व) के कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी गई। मानस नेशनल पार्क के दौरे के दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला एवं उन्हें नए स्थान देखने और समझने एवं उसके बारे में जानने का भी मौका मिला। इसके साथ ही उन्हें सीमा के बारे में विस्तृत जानकारियां दी गई। इस कार्यक्रम के आयोजन से स्कूल के विद्यार्थियों में देशभक्ति के प्रति उत्साह देखने को मिला। वहीं विद्यार्थियों एवं बल के बीच एक अच्छा संपर्क स्थापित हुआ। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने 54वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल से इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन आगे भी कराने का आग्रह किया एवं इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।
चिरांग : एसएसबी ने विद्याॢथयों को अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र का कराया शैक्षणिक दौरा