गुवाहाटीः गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु वृहद् पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । इसी क्रम में दिनांक 07/07/2023 को मुख्यालय-175 बटालियन, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा कमाण्डेंट राजीव कुमार झा के नेतृत्व में गणपति एल.पी. विद्यालय, रानी के मैदान एवं गणपति गांव में स्थानीय ग्रामीण, विद्यालय के छात्रों एवं अध्यापकों के साथ मिलकर 2500 नग विभिन्न प्रकार के पौधे जैसे नीम, अर्जुन, जामुन, आंवला, अमरूद, भोमोरा, कृृष्णचुड़ा एवं राधाचुड़ा इत्यादि लगाएं गए ।
विद्यालय के छात्रों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में बहुत उत्साह के साथ भाग लिया। वृक्षारोपण के उपरांत कमाण्डेंट राजीव कुमार झा ने बताया कि वृक्षारोपण करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है, पेड़ लगाने से आने वाले पीढ़ियां लाभान्वित होगी । कमाण्डेंट राजीव कुमार झा ने पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने तथा इसकी देख-भाल घर के बच्चों की तरह करने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया ।
वृक्षारोपण अभियान में मुन्ना सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी, के.एल धीमान, द्वितीय कमान अधिकारी, रवि कुमार श्रीवास्तव, उप कमाण्डेंट, डॉक्टर दीप्ती बुरले, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, बटालियन के अन्य अधीनस्थ अधिकारियों एवं कार्मिकों ने भी हिस्सा लिया ।