चने के फायदे से तो आप सब अच्छी तरह से वाकिफ होंगे। लेकिन, क्या आप जानते है कि, चने के पानी आपके शरीर के लिए कितना फायदेमंद हैं। अगर आप भीगे हुए चने का पानी फेंक देते हैं तो ऐसी गलती करना बंद कर दीजिए। क्योंकि, इसे पीने से आपको जबरदस्त लाभ मिल सकते हैं। आइए जानें चने का पानी पीने से कौन-कौन सी समस्याएं दूर हो सकती हैं। डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, कब्ज की समस्या में चने का पानी पीना काफी कारगर हो सकता है।
ये मेटाबोलिक रेट बढ़ता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। ये सूखे मल में पानी जोड़ता है और इसे पेट से बाहर निकालने में मदद करता है। इसलिए, अगर आपको कब्ज है तो चना और चने का पानी दोनों ही आपके लिए फायदेमंद है। चने का पानी मांसपेशियों में दर्द और अकड़न की समस्या को भी दूर करता है। ये हड्डियों को भी मजबूती देता है। दरअसल, इसमें आयरन, प्रोटीन और कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जिससे मांसपेशियों को ताकत मिलती है।
चने का पानी आपके लिए कई प्रकार से कारगर हो सकता। ये पहले तो ये आपके शरीर में इम्यूनिटी बिल्डअप करने में मदद करता है। दरअसल, इसके न्यूट्रीएंट्स इम्यून सिस्टम को मजबूती देते हैं और इसे बीमारियों से लड़ने की शक्ति देते हैं। दरअसल, चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम और विटामिन ए, बी, सी, डी से भरपूर होता है। जब पानी में इसे भिगोकर रखते हैं या फिर इसे उबालते हैं तो विटामिन और खनिज पानी में आ जाते हैं, जिसे पीना इम्यूनिटी बूस्ट कर सकता है।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप अपने डाइट में चने का पानी शामिल करते हैं तो इससे आपनी वेट लॉस जर्नी को आसान कर सकते है। क्योंकि, चने में फाइबर की मात्रा होती है जो कि आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। इससे अधिक खाने से आप बच सकते हैं। भीगे हुए चने का पानी पीने से शरीर एनर्जेटिक रहता है। ये एक तरह का नेचुरल एनर्जी ड्रिंक है। इससे शरीर में हाइड्रेशन को भी बढ़ावा मिलता है।