नगांव: नगांव वन संमंडल के तहत सभी रेंज कार्यालय में वन महोत्सव के तहत पौधारोपण किया गया। मिली जानकारी के अनुसार नगांव सदर, कठियातली, कामपुर ,सालना, मोरीगांव, धरमतुल आदि रेंज के तहत गत 1 जुलाई से लेकर आगामी 7 जुलाई तक  इस वन महोत्सव में विभिन्न प्रकार के पौधारोपण और जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। नगांव सदर रेंज के रेंज अधिकारी कल्याणी मालाकार ने बताया कि कल नगांव के माजरआटी स्थित श्री गोपाल गौशाला में नगांव डीएफओ सुहास कदम के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर वन अधिकारी व कर्मचारी के साथ ही समाजसेवी शंकर चौधरी,  जोगानी आदि उपस्थित थे। गोपाल गौशाला, माजरआटी, नगांव में कल  20 पौधे लगाए गए । इन पौधों की प्रजातियों में कटहल, बकुल, नीम, सिलिखा, बोगीपोमा आदि शामिल हैं।  7 जुलाई तक बड़े पैमाने पर पौधारोपण का कार्य वन महोत्सव के तहत जारी रहा।