कोकराझाड़ः छठीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल रानीगुली के कार्यवाहक कमाडेंट लोकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आज दिनांक 05/07/2023 को वाहिनी मुख्यालय के अधिकारियों / बलकर्मियों तथा स्कूली बच्चों के द्वारा मथुपारा प्राथमिक विद्यालय रानीगुली में सामूहिक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छायादार व फलदार पौधों का पौधारोपण किया गया। पौधारोपण के दौरान सनिहे सलेव, उप कमांडेंट ने सभी जवानों व वहां उपस्थित स्कूली बच्चों, शिक्षकों तथा आसपास के ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया कि पौधा लगाना अति आवश्यक है।

पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। पेड़-पौधे हमें छाया प्रदान करते हैं। फल-फूलों की प्राप्ति भी हमें पेड़ पौधों से ही होती है साथ ही साथ पेड़-पौधों से ही पर्यावरण की सुरक्षा से जीवन को शक्ति मिलती है। पर्यावरण व जीवन के बीच अटूट संबंध है।

जब पेड़ पौधा रहेगा, तभी स्वच्छ वातावरण एवं स्वच्छ हवा मिलेगी और तभी मानव जीवन सफल होगा। सनिहे सलेव, उपकमाडेंट ने यह भी कहा कि जिस तरह से पेड़ पौधे की कटाई हो रही है उस अनुपात में पौधे लगाना अनिवार्य है। इस सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम में स्कूली बच्चों तथा आस-पास के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।