इंफाल: मणिपुर सरकार ने आज बुधवार को राज्य में इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध को और बढ़ा दिया। हिंसा प्रभावित पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में इंटरनेट सेवाएं अगले पांच दिनों तक निलंबित रहेंगी। मणिपुर सरकार ने राज्य में इंटरनेट सेवाओं के निलंबन को 10 जुलाई तक बढ़ा दिया। 3 मई को मणिपुर सरकार ने सबसे पहले मणिपुर में ब्रॉडबैंड सहित इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया था। उल्लेखनीय है कि राज्य में दो समुदायों के बीच झड़प और उसके बाद बड़े पैमाने पर हिंसा के बाद मणिपुर में ङ्क्षहसा जारी है। राज्य में झड़पों और उसके बाद हुई हिंसा के बाद लगभग 150 लोगों की जान चली गई और हजारों लोग विस्थापित हो गए।